• Breaking News

    नरकटियागंज निजी अस्पताल की शर्मनाक हरकत, प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद डॉक्टर फरार

    नरकटियागंज निजी अस्पताल की शर्मनाक हरकत, प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद डॉक्टर फरार


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / स्थानीय संवाददाता 

    नरकटियागंज : नगर के कृषि बाजार रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार की शाम सात बजे प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मृतका की पहचान सहोदरा थाना के लालगढ़ निवासी प्रियंका देवी (21) के रूप में की गई है। ऑपरेशन थियेटर में महिला की मौत के बाद चिकित्सक डॉ निर्भय कुमार समेत अन्य कर्मी अस्पताल में ताला बंद कर फरार हो गए।

    यह भी पढ़े-

    सोमालिया के अल-शबाब आतंकी ठिकाने पर अमेरिकी हमले में 30 लड़ाके मारे गए

    सोमालिया के अल-शबाब आतंकी ठिकाने पर अमेरिकी हमले में 30 लड़ाके मारे गए


    चिकित्सक और कर्मियों को भागते देख महिला के स्वजन ने जमकर हंगामा किया। वहां लोगों की भीड़ उमड़ जमा हो गई। आधे घंटे बाद पहुंची शिकारपुर पुलिस ने आक्रोशित स्वजन को समझा-बुझा कर शांत कराया। मृत महिला के स्वजन का कहना है कि सहोदरा की आशा ने उन्हें शनिवार की दोपहर डॉ निर्भय कुमार के निदान हास्पिटल लेकर आई थी।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    व्लादिमीर पुतिन युद्ध अपराध का मुकदमा चलाना चाहता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युद्धविराम करा सकते है युद्ध विराम


    एंबुलेंस को बुलाया, फिर भाग गए डॉक्‍टर और कर्मचारी

    भर्ती करने के पहले ही चिकित्सक ने उनसे 20 हजार रुपये फीस जमा कराई, इसके बाद शाम को ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद चिकित्सक ने मरीज की चिंताजनक स्थिति बताते हुए रेफर कर दिया। आनन-फानन में उसने एंबुलेंस को भी बुला लिया, लेकिन इसके पहले कि‍ प्रसूता को रेफर किया जाता पहले ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।

    ये भी देखे-

    चिकित्सक ने मृत जच्चा-बच्चा को रेफर करने की कोशिश की। एंबुलेंस के पहुंचते ही चिकित्सक व कर्मी भागने लगे तो स्वजन ऑपरेशन थियेटर में पहुंचे, जहां दोनों मृत पड़े थे। थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि मृतका के स्वजन का बयान लिया जा रहा है। चिकित्सक व कर्मी ताला बंदकर फरार हो गए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad