• Breaking News

    पटना आईपीएस अफसर के घर से 15 लाख की चोरी,बेली रोड से खाजपुरा तक पैदल गए चोर

     

    पटना आईपीएस अफसर के घर से 15 लाख की चोरी,बेली रोड से खाजपुरा तक पैदल गए चोर

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / अमिताभ मिश्रा 

    पटना। राजीव नगर थाना क्षेत्र के अशोकपुरी कालोनी में आइपीएस अधिकारी के घर में घुसे तीन चोरों ने आलमारी का लाकर तोड़ करीब दस लाख की ज्वेलरी और पांच लाख नकद उड़ा ले गए। सूरज कुमार वर्मा मध्य प्रदेश के नीमच एसपी व वर्ष 2013 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। उनकी पत्नी भी मध्य प्रदेश में ही आइपीएस अधिकारी हैं।


    यह भी पढ़े-

    Earthquake in J&K :  जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, जानें रिक्टर पैमाने पर कितनी रही  तीव्रता

    Earthquake in J&K : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, जानें रिक्टर पैमाने पर कितनी रही तीव्रता


    घटना की सूचना मिलते ही राजीव नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। घटना मंगलवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच की है। एसपी के पिता नागेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे के पास गए हुए थे। आवास की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में उनकी बेटी और पत्नी राजेश्वरी प्रसाद सिन्हा सो रही थीं।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर एच-60 ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में दो टेनेसी नेशनल गार्ड्स की मौत



    सुबह जब उनकी पत्नी की नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद था। इस पर मां-बेटी ने वाहन चालक को फोन कर इसकी सूचना दी। चालक वहां पहुंचा तो देखा कि बाहर से गेट बंद है। इसके बाद चालक ने मकान की चहारदीवारी फांदकर परिसर में प्रवेश किया और दरवाजा खोला। पुलिस का अंदाजा है कि तीनों चोर छत के रास्ते घर में घुस गये और जिस कमरे में मां-बेटी सो रही थीं उसे बाहर से बंद कर दिया।


    इसके बाद ग्राउंड फ्लोर के कमरे में ताला तोड़कर अंदर घुस गए। देखा गया कि बंद कमरे की कुंडी को तोड़ा गया है। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखे गहने और रुपये गायब थे। स्वजन की मानें तो गहने 40 साल पुराने थे।



    बेली रोड से खाजपुरा तक पैदल गए शातिर

    मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को फुटेज में तीन संदिग्घ दिखे हैं, जो पैदल ही आए थे। चोरी के बाद तीनों पैदल ही बेली रोड होते हुए खाजपुरा तक जाते हुए देखे गए। फुटेज के आधार पर पुलिस आसपास के इलाके में दबिश दे रही है। यह भी पता कर रही है कि हाल के दिनों में जेल से कितने शातिर बाहर आए हैं।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad