• Breaking News

    बिहार के बिहटा में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    बिहार के बिहटा में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / रईस अहमद 

    बिहटा,  थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार दोनों बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। हत्या की वारदात को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया।

    यह भी पढ़े-

    पटना आईपीएस अफसर के घर से 15 लाख की चोरी,बेली रोड से खाजपुरा तक पैदल गए चोर

    पटना आईपीएस अफसर के घर से 15 लाख की चोरी,बेली रोड से खाजपुरा तक पैदल गए चोर



    जमीन कारोबारी की पहचान अख्तियारपुर निवासी रविंद्र पासवान (45 वर्ष) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम जमीन कारोबारी रविंद्र पासवान लई डेयरी फार्म में दूध पहुंचाकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने गांव से कुछ दूर पहले जबरन उनकी बाइक रोक ली और ताबड़तोड़ कई गोलियां रविंद्र पासवान पर दाग दीं। गोली लगते ही रविंद्र पासवान जमीन पर गिर गए।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Earthquake in J&K : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, जानें रिक्टर पैमाने पर कितनी रही तीव्रता


    सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी सनोहर खान ने बताया कि परिजनों ने अभी लिखित शिकायत नहीं की है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हाल ही में, रविंद्र पासवान एक युवती के अपहरण मामले में जेल गया था। कुछ दिन पहले जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर एच-60 ब्लैक हॉक दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में दो टेनेसी नेशनल गार्ड्स की मौत


    बेटी की डोली से पहले उठी अर्थी

    परिजनों ने बताया कि रविंद्र पासवान ने हाल में ही बेटी सिमरन की शादी आठ मई को होनी थी। इसकी तैयारी चल रही थी। बेटी की डोली उठने से पहले घर से पिता की अर्थी उठ गई।


    गृहप्रवेश में शामिल होकर लौट रहे युवक को मारी गोली, घायल

    फुलवारीशरीफ के जानीपुर थाना के वीरनचक निवासी एक व्यक्ति को भोज कर लौटते समय पीछे से गोली मार दी। बीरनचक निवासी रवि शर्मा जो जमीन का कारोबार करते हैं और दानापुर में रहते हैं। वे गुरुवार की देर रात गांव के अरविंद सिंह के यहां गृहप्रवेश शामिल हो कर बाइक से दानापुर लौट रहे थे। इसी बीच नौबतपुर-खगौल रोड के बसंतचक के समीप बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली बांह में लगी। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad