• Breaking News

    वर्चस्व की लड़ाई ,गोलियों की गूंज से फिर दहला पटना जिले बिहटा का बालू घाट 3 लोगों की मौत

    वर्चस्व की लड़ाई ,गोलियों की गूंज से फिर दहला पटना जिले बिहटा का बालू घाट 3 लोगों की मौत



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / रईस अहमद 

    पटना  : जिले के जेठुली गांव में भड़की हिंसा की आग अभी ठीक से बुझी भी नहीं थी कि अब बिहटा थानांतर्गत अमनाबाद और पथलौटिया दियारा इलाके में बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर फायरिंग की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि वारदात में गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मनेर का युवक बताया जा रहा है, जबकि दो भोजपुर के हैं। हालांकि, पटना और भोजपुर दोनों जिलों की पुलिस घटना से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है।


    पटना एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि फायरिंग में किसी की मौत या घायल होने से संबंधित कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। घटना दो-तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। अब तक किसी मृतक या घायल के स्वजन ने पटना के किसी थाने में लिखित शिकायत भी नहीं की है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।


    यह भी पढ़े-

    आत्मनिर्भर भारत देगा रफ्तार को ताकत, वंदे भारत चलेगी  200 किमी प्रति घंटे की स्पीड से

    आत्मनिर्भर भारत देगा रफ्तार को ताकत, वंदे भारत चलेगी 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड से



    पिता ने कहा पुलिस को नहीं की खबर 

    बालू घाट पर वर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग में मनेर के जिस युवक की मौत की बात कही जा रही है, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मनेर के ही गौरया स्थान नीलकंठ टोला निवासी उमेश कुमार के पुत्र रितेश की भी गोली लगने से मौत हुई थी। उमेश का कहना है कि गुरुवार को उनका बेटा घर से निकला था। शुक्रवार की दोपहर उसे गोली लगने की सूचना मिली और बताया गया कि वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है। थोड़ी देर बाद उसकी मौत की खबर मिली। उमेश ने बताया कि उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की और शव का दाह-संस्कार कर दिया। गोली किस परिस्थिति में और कहां लगी? इस बारे में उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    झारखंड के रामगढ़ में उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या



    जन्म दिन में जाने के लिए घर से निकला था रितेश

    उमेश कुमार बताते हैं कि गुरुवार की रात रितेश जन्म दिन पार्टी में जाने के बाद कह कर निकला था। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो रात 12 बजे उसे फोन किया गया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। दूसरे दिन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे में उससे आखिरी बार बात हुई थी। पूछने पर उसने घरवालों से कहा कि आते हैं, एक दोस्त के यहां ठहरे हैं। हालांकि, कुछ देर बाद अनहोनी की सूचना मिल गई।


    यह भी पढ़े-


    पुलिस व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    उमेश के अनुसार, उनके बेटे के पैर में दो गोलियां लगी थी। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर किस परिस्थिति में पैर में गोली लगने से रितेश की मौत हो गई? गोली से मौत की सूचना स्वजनों ने पुलिस को क्यों नहीं दी। बकौल उमेश, रितेश को जख्मी हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, फिर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी अथवा मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने डाक्टरों से क्यों नहीं संपर्क किया।



    घटना जिस इलाके में घटित होने की बात कही जा रही है, वहां पिकेट बना कर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, बावजूद इसके थाने को सूचना नहीं होना समझ से परे है। मृत रितेश भाइयों में तीसरे स्थान पर था। मंझले भाई पप्पू की शादी मनेर के ही सुअरमरवा गांव में होने वाली थी। एक मार्च को तिलक और आठ को बरात निकलने वाली थी। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad