• Breaking News

    अमेरिकी में चिकित्सा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चिकित्सा कर्मियों और एक मरीज सहित पांच लोगों की मौत

    अमेरिकी चिकित्सा विमान दुर्घटना में चिकित्सा कर्मियों और एक मरीज सहित पांच लोगों की मौत


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / एजेंसी 


    स्टेजकोच, एपी। अमेरिका के नेवादा के पहाड़ी इलाके में शुक्रवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त गया। विमान दुर्घटना में चिकित्सा कर्मियों और एक मरीज सहित पांच लोगों की मौत हो गई। विमान से एंबुलेंस सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ने इस बात की जानकारी दी। ल्योन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि अधिकारियों को रात 9.15 बजे स्टेजकोच, नेवादा के पास एक विमान दुर्घटना के बारे में फोन आने लगे और दो घंटे बाद विमान का मलबा मिला। बता दें कि स्टेजकोच में करीब 2500 लोग निवास करते हैं। यह शहर रेनो से करीब 72 किलोमीटर दूर है।


    यह भी पढ़े-

    वर्चस्व की लड़ाई ,गोलियों की गूंज से फिर दहला पटना जिले बिहटा का बालू घाट 3 लोगों की मौत

    वर्चस्व की लड़ाई ,गोलियों की गूंज से फिर दहला पटना जिले बिहटा का बालू घाट 3 लोगों की मौत


    जानकारी के अनुसार, विमान दुर्घटना के सभी पांच मृतकों के रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया। शहर के अधिकारियों ने कहा, 'हम उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।' बता दें कि ल्योन काउंटी के कुछ हिस्सों सहित नेवादा के लिए राष्ट्रीय मौसम सेवा द्वारा जारी शीतकालीन तूफान की चेतावनी के बीच दुर्घटना हुई। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि इस इलाके में भारी बर्फबारी हो रही है। इस वजह से कई चीजों पर असर पड़ा है। अधिकारी ने बताया कि जहां घटना हुई है, वह बहुत खूबसूरत इलाका है। हालांकि, इस मौसम वहां दुर्घटना हो गई।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    आत्मनिर्भर भारत देगा रफ्तार को ताकत, वंदे भारत चलेगी 200 किमी प्रति घंटे की स्पीड से



    जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान पिलाटस पीसी-12 हवाई जहाज के तौर पर हुई है। संघीय उड्डयन प्रशासन के रिकॉर्ड के अनुसार, इस विमान का निर्माण वर्ष 2002 में हुआ था। विमान कंपनी ने कहा कि वह बचाव एजेंसियों, टीम के सदस्यों और परिवारों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उड़ानें रोक रही है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad