• Breaking News

    Bihar News : बंगाल की तरह बिहार में भी हिन्दू सुरक्षित नहीं ,राज्य में हिंदू को गोली मारा जा रहा है ,गिरिराज सिंह

     

    Bihar News : बंगाल की तरह बिहार में भी हिन्दू सुरक्षित नहीं ,राज्य में हिंदू को गोली मारा जा रहा है ,गिरिराज सिंह

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / अमिताभ मिश्रा 

    पटना: बिहार में रामनवमी के बाद हिंसा को लेकर राजनीति तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। भाजपा नेता ने कहा बिहार भी बंगाल की राह पर चल पड़ा है। यहां भी हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। नीतीश कुमार कह दें कि आप एक ही समुदाय के मुख्यमंत्री हैं।  गिरिराज सिंह ने सवाल किया कि बिहार सरकार में पहले मुख्यमंत्री पल्टूराम थे लेकिन अब उनके अधिकारी भी पल्टूराम हो गए हैं। रामनवमी का जुलूस पहले से तय था तो सरकार सजग क्यों नहीं थी? ये (नीतीश कुमार) किसे बेवकुफ बना रहे हैं ? क्या बिना उनके आदेश के नालंदा में धारा 144 लगी ?


    यह भी पढ़े-

    Dehradun News:  मसूरी देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा , खाई में गिरी बस, दो की मौत 19 घायल

    Dehradun News: मसूरी देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा , खाई में गिरी बस, दो की मौत 19 घायल


    गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल में हिदुओं का पलायन होता है। वही बिहार में हो रहा है। सीएम का गृह जिला नालंदा है। वहां रामनवमी पर इतनी बड़ी घटना हो गई। सासाराम में हिंसा हुई। बिहार के सीएम को ये नहीं पता था कि रामनवमी के जुलूस पर हमले के लिए पहले से पत्थर जमा किया जा रहा है, तो वे किस बात के सीएम है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।


    यह भी पढ़े-


    .com/img/a/

    Violence on Ram Navami: कर्फ्यू के बीच बम धमाके से दहला बिहार का सासाराम ,विस्फोट में आधा दर्जन लोग घायल


    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में हिंदू गोली से मारे जा रहे हैं। उन्हें पुलिस की गोली लगी है। मुस्लिमों की गोली लगी है। बिहार में हिंदू खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। वहीं, सीएम कहते हैं तीसरी शक्ति लगी है। कल रात में भी घटना घटी। बिहारशरीफ में दोबारा हिंसा भड़की। सासाराम में रात में धमाका हुआ। आखिर पुलिस क्या कर रही है।सीएम कह दें कि हिंदू नालंदा छोड़ दें। केवल वोट लेने के लिए हिंदू याद आते हैं।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    DELHI NCR NEWS :आपसी रंजिश सरेआम बदमाशो ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी



    वहीं, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की विधी-व्यवस्था बिल्कुल चौपट है। मार्च के आंकड़ें को देखें तो जहां 4 दर्जन के आसपास दुष्कर्म की घटनाएं हुईं हो, जहां 200 से अधिक संदिग्ध मौतें हुईं हो, वहां की स्थिति क्या हो सकती है। यहां की सरकार को विकास और जान-माल से कोई मतलब नहीं है। यहां अपराधियों को सरंक्षण मिल रहा है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad