• Breaking News

    संपूर्ण क्रांति दिवस पर युवा राजद के प्रस्तावित धरना कार्यक्रम की तैयारी, विधायक मुकेश यादव ने किया प्रखंडों का दौरा!


    संपूर्ण क्रांति दिवस पर युवा राजद के प्रस्तावित धरना कार्यक्रम की तैयारी, विधायक मुकेश यादव ने किया प्रखंडों का दौरा!



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / पवन साह


     सीतामढ़ी: युवा राजद के जिलाध्यक्ष सह बाजपट्टी के विधायक मुकेश कुमार यादव के नेतृत्व मे युवा राजद कार्यकर्त्ताओं की टीम आज जिले के नानपुर और बाजपट्टी प्रखंड के बिभिन्न पंचायतो मे जनसंपर्क कार्यक्रम चलाने की बाद बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गयी!


       नानपुर एवं बाजपट्टी प्रखंड मे आयोजित बैठक मे युवा राजद के तत्वावधान मे आगामी 5 जून को सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर सीतामढ़ी जिला मुख्यालय के अम्बेडकर स्थल पर केन्द्र सरकार के खिलाफ आयोजित किये जाने वाले धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम की सफलता के लिए गांव और वार्डो तक युवा राजद कार्यकर्त्ताओं से जाकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लागू की गयी नई शिक्षा नीति, जाति जनगणना, महंगाई, वेरोजगारी, जैसे ज्वलंत सवालों को लेकर जारी की गयी हैंड बिल का वितरण करने एवं भाजपा के जन विरोधी रवैया से लोगों को खासकर युवाओं को अवगत कराने की अपील युवा राजद कार्यकर्त्ताओं से की गयी!


    यह भी पढ़े-

    दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग में नया पेंच , केंद्र सरकार ने ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकार को लेकर नया अध्यादेश जारी किया ,अब क्या करेंगे केजरीवाल ?

    दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग में नया पेंच , केंद्र सरकार ने ट्रांसफर पोस्टिंग के अधिकार को लेकर नया अध्यादेश जारी किया ,अब क्या करेंगे केजरीवाल ?



          बैठक को संबोधित करते हुए युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम शरण नारायण ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है, इस सरकार की गलत नीतियों की वजह से खाध्य पदार्थों रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही है, वही समावेशी विकास के लिए जरूरी जाति की गणना को देश व राज्य हित में सही बताते हुए कहा की भाजपा के द्वारा जाति गणना की राह में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान पर भरोसा नहीं है!


        संगठन के जिलाध्यक्ष सह बाजपट्टी के विधायक मुकेश कुमार यादव ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा लगातार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के हितों की हकमारी जा रही है, और उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ किए जा रहे हैं!


    यह भी पढ़े-


    .com/img/a/

    SRH IPL 2023: 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का बेहद खराब प्रदर्शन , 5 शतक में एक भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं

     


    इनके असली चेहरे को बेनकाब करने के लिए युवा राजद के कार्यकर्ताओं की टीम प्रखंडों और गांवों में जाकर लोगों को भाजपा के जनविरोधी नीतिओं से लोगों अवगत कराने का काम करेंगे!


          नानपुर प्रखंड मे आयोजित बैठक की अध्यक्षता युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष राम सोगार्थ मंडल संचालन बाबर मुखिया एवं बाजपट्टी की बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रखंड अध्यक्ष असरफ अली जिलानी संचालन पंचायत समिति सदस्य प्रवीण कुमार ने किया!


    यह भी पढ़े-


    .com/img/a/

    फिर नोटबंदी 2.0 , 2 हजार के गुलाबी नोट का हुआ चलन बंद ,बड़े पैमाने पर कालाधन बाहर आने की उम्मीद ,इस दिन तक बैंक में जमा करने होंगे सारे नोट

      

     बैठक मे युवा राजद के जिला महासचिव पिऊस झा,जाकिर हुसैन, बाजपट्टी प्रखंड राजद के अध्यक्ष इसत्याक अंसारी,श्री नारायण पंडित, सहजाद अंसारी अमित वर्मा, कमर रेजा हसन मुखिया, संजय मंडल, बिंदु ठाकुर विनोद कापर सहित दर्जनों युवा राजद नेताओं ने बैठक को सम्बोधित कर कार्यकर्त्ताओं से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया! 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


                           

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad