• Breaking News

    आज छत्तीसगढ़ में आदिवासी और मध्य प्रदेश में यादव लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी करेंगे जनसभा को संबोधित.

     

    आज छत्तीसगढ़ में आदिवासी और मध्य प्रदेश में यादव लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी करेंगे जनसभा को संबोधित.





    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / ब्यूरो रिपोर्ट 

    भोपाल/रायपुर :-  बुधवार को मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है । डॉ मोहन यादव भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, दो उप मुख्यमंत्रियों व 10 कैबिनेट मंत्रियों के साथ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर दोपहर दो बजे शपथ ग्रहण करेंगे।इस समोरोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति रहेगी .राज्यपाल मंगुभाई पटेल शपथ दिलाएंगे।


    Aaj Ka Rashifal: अगर आप अपने दिन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल


    छत्तीसगढ़ में मोदी करेंगे जनसभा संबोधित

    छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे, जो आयोजनस्थल पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। समारोह के लिए तीन विशाल मंच बनाए जा रहे हैं। बीच के मंच में शपथ ग्रहण होगा। जिसके एक ओर अति विशिष्ट आमंत्रित व्यक्तियों व दूसरी ओर नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंच बनाया जा रहा है। मैदान में 50 हजार से अधिक लोगों की बैठक व्यवस्था की तैयारी चल रही है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 1000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।


    ये भी पढ़े- Weather Update Today: पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के कारण दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी गलन वाली ठंड


    उधर, छत्तीसगढ़ में पहली बार आदिवासी मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन करके आमंत्रित किया। इसके साथ ही उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को भी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad