• Breaking News

    सीतामढ़ी में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के अहम बैठक की गई

    सीतामढ़ी में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के अहम बैठक की गई






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / असफाक खान ,पवन साह 

      सीतामढ़ी:- इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय जनता दल, जिला कार्यालय में की गई। बैठक की अध्यक्षता सी पी आइ जिला सचिव जयप्रकाश राय जी ने की । राष्ट्रीय जनता दल जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार कुशवाहा ने कहा कि सीतामढ़ी लोकसभा राजद प्रत्याशी अर्जुन राय की जीत सुनिश्चित करने के लिए महागठबंधन के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक हुई । 



    ये खबर भी पढ़े-आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट कार को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत


    इस बैठक में घटक दलों ने संकल्प लिया की जनता के बीच जाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार एवं केंद्र सरकार की नाकामी को जनता के बीच बताया जाएगा। सत्रह महीने में उपमुख्यमंत्री रहते हुए श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने रोजगार ,स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई, कृषि क्षेत्र में जो काम किया है ,उसको जनता के बीच बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी में कोई लड़ाई नहीं है तेजस्वी यादव काम करने वाले नेता हैं और राजद प्रत्याशी श्री अर्जुन राय सभी के लिए सूटेबल कैंडिडेट है। उन्होंने अपने कार्यकाल में सीतामढ़ी में न‌इ पहचान और ऊंचाई दी है ।और इन्होंने चौमुखी विकास किया है। 


    ये खबर भी पढ़े-महेंद्रगढ़ सड़क हादसे में प्रिंसिपल और ड्राइवर गिरफ्तार ,होगी स्कुल के मान्यता रद्द


    इसलिए हम सब मिलकर इनको अपार बहुमत से जीताकर संसद में भेजने का संकल्प लिया। इस बैठक में सीपीएम माकपा के जिला सचिव देवेंद्र प्रसाद यादव, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह,जिला सचिव महेश झा, वि आइ पी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, मकपा माले के जिला सचिव नियाज अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय जनता दल के जिला प्रधान महासचिव मो जलालुद्दीन खा,ताराकांत झा, महेश झा, नरेश मुखिया, सिकंदर महतो, संजय कुमार ,अंजार उल हक तोहिद ,असगर हुसैन , अरविंद मंडल, मो नसीब आदि शामिल हुए।

      वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

                     


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad