• Breaking News

    झारखण्ड विधानसभा चुनाव:RJD ने अपना घोषणा पत्र जारी किया,गरीबी और बेरोजगारी को पहली प्राथमिकता

    We News 24 Hindi »रांची,झारखण्ड
    तारिक अजीज की रिपोर्ट  

    रांची: झारखण्ड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक अखाड़े में सभी राजनितिक 
    पार्टी  अपनी-अपनी  जोर अजमाइश कर रही है झारखण्ड के  पहले चरण की चुनाव 30 नवंबर को होने हैं।  


    राष्ट्रीय जनता दल ने झारखण्ड चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी किया  है। आज रविवार को RJD ने रांची के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश आरजेडी अध्यक्ष अभय कुमार सिंह नेअपना घोषणा पत्र जारी किया।आरजेडी ने अपने घोषणा पत्र में गरीबी मिटाना और बेरोजगारी को दूर करना अपनी पार्टी की  पहली प्राथमिकता बताई है।

    दिल्ली :में हवा की रफ्तार से कम हुआ प्रदूषण


    आरजेडी के मेनिफेस्‍टो में राज्य की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक-आर्थिक स्तर को नई ऊंचाई तक ले जाने का वादा भी किया गया है। इसी के साथ ही आरजेडी ने अपने घोषणापत्र में रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी आवश्यकताओं पर भी जोर दिया है।

    ये भी पढ़े :उत्तर प्रदेश : CM योगी से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

    बता दें झारखंड में पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 13 नवंबर तय की गई थी। वहीँ 16 नवंबर तक नामांकन वापस लिया जा सकता था। वहीं पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होना है। पहले चरण में विष्णुपुर, मानिका (एससी), गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, हुसैनाबाद, छत्तरपुर, पनकी, विश्रामपुर, गढ़वा डालटेनगंज और भवनाथपुर में चुनाव होना है।

    कोमल कुमारी द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad