• Breaking News

    WEATHER FORECAST:शीतलहर के प्रकोप से राहत नहीं,मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पारा और गिरेगा बारिश की भी संभावना

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली  

    नई दिल्ली :उत्तर प्रदेश में बुधवार को खिली धूप शीतलहर के प्रकोप से राहत नहीं दे सकी। प्रदेश में जानलेवा ठंड से 31 लोगों की जान चली गई। हालांकि, कुछ स्थानों पर पारे में मामूली उछाल दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पारा और गिरेगा। बारिश की भी संभावना है। वहीं भोपाल में नए साल का पहला दिन कोहरे से घिरा रहा। कड़ाके की ठंड के साथ शुरू हुई सुबह तो शाम तक हल्की धूप ही दिखाई दी। इधर, मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल सहित प्रदेश के 12 जिलों में हल्की बारिश और ओले गिरने की आशंका जताई है।दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की भी संभावना है।


    आगामी 24 घंटे के दौरान भोपाल व उज्जैन संभाग में हल्का कोहरा छाया रहेगा
    मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे के दौरान भोपाल व उज्जैन संभाग में हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं ग्वालियर, चंबल व सागर संभागों में शीतल दिन व तीव्र शीतल दिन रहने की संभावना है। सागर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभागों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में सागर, रीवा एवं शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में रिकॉर्ड किया गया।


    उप्र में जानलेवा ठंड से 31 लोगों की मौत
    साल के पहले दिन यानी बुधवार को खिली धूप शीतलहर के प्रकोप से राहत नहीं दे सकी। हालांकि कुछ स्थानों पर पारे में मामूली उछाल दर्ज किया गया। प्रदेश में जानलेवा हो रह ठंड के कारण बुधवार को 31 लोगों की जान चली गई। मंगलवार रात सोनभद्र में बूंदाबांदी ने धड़कनें फिर से बढ़ा दी। वहीं बुधवार को कई दिनों के बाद धूप निकली। इस गुनगुनी धूप ने नए साल की मस्ती में रंग भर दिया। 

    काजल कुमारी द्वारा किया पोस्ट 



    बारिश की भी संभावना
    कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी पारा फिर गिरेगा। बारिश की भी संभावना है।राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।


    दिल्ली में भी हल्की बारिश होने की भी संभावना 

    दिल्ली में भी गुरुवार को हल्की बारिश होने की भी संभावना है। पिछले 18 दिनों तक कड़ाके की ठंड व शीतलहर की मार झेलने वाले दिल्लीवासियों के लिए नए साल की सुबह राहत लेकर आई। तापमान में भी इजाफा हुआ। अगले चार-पांच दिन ठंड से राहत रहेगी। वहीं समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार उत्तर भारत की 21 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad