• Breaking News

    हिमाचल में 27 मई के बाद हो सकती है बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल: पंडित डोगरा






    We News 24 Hindi »हिमाचल प्रदेश/राज्य

    शिमला/रिपोर्टर सत्यदेव शर्मा सहोड़


    शिमला।वशिष्ट ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने दावा किया है कि हिमाचल प्रदेश की राजनीति में 27 मई के बाद हो सकती है बहुत बड़ी उथल पुथल। उन्होंने बताया कि ’योतिषीय गणना के हिसाब से आने वाले 45 दिनों का समय प्रदेश भाजपा के लिए संकट वाला हो सकता है। 

    ये भी पढ़े-हिमाचल रामशहर के कटली में महिला की हत्या, चचेरी ननद गिरफ्तार

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्ता संभाले 27 मई को दो साल पांच महीने पूरे हो रहे हैं। अगर 27 मई को जोड़े तो 9 अंक आता है। जैसे 2+7+5+2+0+2+0=18 को जोड़े तो 9 अंक बनता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 9 अंक का स्वामी मंगल है, जो अग्नि का कारक है। इसी योग के चलते प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार में कोई चिंगारी लगा सकता है। प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार को बने 27 मई को 29 महीने होंगे और इसका जोड़ (2+9=11) 2 अंक बनता है। इसी तरह 2 अंक का स्वामी चंद्र है।

     चंद्र मन का कारक होता है। यह मन को चंचल करता है। इसी तरह वर्ष 2020 का जोड़ 4 बनता है। 4 का स्वामी है राहु जो उथल पुथल करवा ही रहा है। पंडिल डोगरा ने कहा कि राहु शमशान योग बना चुका है। जैसे-जैसे वर्ष अपनी समाप्ती की और बढ़ेगा वैसे ही काफी षड्यंत्र सामने आने शुरु होंगे। पंडित डोगरा ने कहा कि भाजपा को शनि की साढ़ेसाती चली है, जोकि उतर रही है। शनि आज कल 142 दिनों के लिए वक्री है। 





    जोकि शुभ नहीं है। क्रूर ग्रह जब भी वक्री होता है, तो नुक्सान करता है। जिसके कारण भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है। प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार में उथल पुथल करवा सकता है। पंडित डोगरा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी शनि की साढ़ेसती चल रही है। जोकि परेशानियां देगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को उनके कुछ नेता व उनके सलाहकार उन्हें गलत सलाह दे सकते हैं। 

    जिसके कारण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की छवि खराब हो सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को अपने विवेक से काम लेना होगा और वाणी पर संयम रखना होगा। पंडित डोगरा ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर भी प्रदेश के लिए सितंबर तक का समय शुभ नहीं है। इससे हमें सचेत रहना होगा। सभी को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना हॉगा। घर में रहो सुरक्षित रहो।

    Header%2BAid

    Whats App पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने Mobile में save करके इस नंबर पर Missed Call करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi  और https://twitter.com/Waors2 पर पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad