• Breaking News

    आम आदमी पार्टी ने गुंडों के हाथ तीन करोड़ में बेचा टिकट ,देखे वीडियो

    पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन बोले- आम आदमी पार्टी ने गुंडों के हाथ तीन करोड़ में बेचा टिकट ,देखे वीडियो



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  /गौतम कुमार 

    नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम चुनाव  से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के एक पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन रविवार को दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने हाईटेंशन टावर पर चढ़ गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। हसन को टावर से नीचे उतारा गया। नीचे उतरने के बाद हसन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि टिकट देने के लिए AAP मुझसे तीन करोड़ रुपए मांग रही थी। मेरे पास पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि मेरा टिकट एक गुंडे को दे दिया गया।

    यह भी पढ़े- इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इलाके भीषण विस्फोट ,व्यक्ति की मौत 11 लोग घायल


    पार्टी मीडिया से डर गई

    हाईटेंशन टावर से उतरने के बाद हसन ने वहां मौजूद पत्रकारों से कहा कि ये मेरी नहीं आपकी जीत है। मैं कल नामांकन भरूंगा। अगर आप लोग (मीडिया) नहीं आते तो AAP के नेता संजय सिंह, दुर्गेश पाठक, आतिशी मेरे पेपर कभी वापस नहीं करते। पार्टी मीडिया से डर गई। उन्होंने कहा कि मेरे पेपर साजिश के तहत रखे गए थे।


    हसन ने मीडिया से बताया कि मैं चुनाव किस पार्टी से लड़ूंगा ये तो मैं आज शाम या कल सुबह में बताऊंगा। हसन ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि संजय सिंह, दुर्गेश पाठक और आतिशी तीनों भ्रष्ट हैं। उन्होंने ही टिकट 2-3 करोड़ रुपए में बेचे हैं।

    यह भी पढ़े- एमसीडी चुनावी चौपाल : साफ-सफाई और पार्किंग की समस्या से महरौली की जनता का हाल बेहाल

    क्या आप से भी पैसे मांगे गए थे?

    पत्रकारों के इस सवाल पर हसन ने कहा कि मेरे पास तीन करोड़ रुपए नहीं हैं देने के लिए। मुझसे भी पैसे मांगे गए थे। उन्होंने कहा कि मेरी जगह पार्टी ने एक गुंडे को टिकट दी है।


    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad