• Breaking News

    इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इलाके भीषण विस्फोट ,व्यक्ति की मौत 11 लोग घायल

    इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इलाके भीषण विस्फोट ,व्यक्ति की मौत 11 लोग घायल



    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  / एजेंसी 

    नई दिल्ली : तुर्की की राजधानी इस्तांबुल के भीड़-भाड़ वाले इस्तिकलाल एवेन्यू में रविवार को भीषण विस्फोट हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। तुर्की की मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। घटना का वीडियो फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एम्बुलेंस, दमकल की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। विस्फोट का कारण साफ नहीं है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा कि इलाके में दुकानों को बंद कर दिया गया है।

    यह भी पढ़े- एमसीडी चुनावी चौपाल : साफ-सफाई और पार्किंग की समस्या से महरौली की जनता का हाल बेहाल

    वीडियो में सुनाई दे रही धमाके की आवाज

    घटना से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोग इस्तिकलाल एवेन्यू में टहलते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान धमाके की आवाज सुनाई देती है। धमाका सुनते ही लोग चौंक जाते हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में धमाके के बाद का विजुअल है। इसमें दिखाई दे रहा है कि धमाके के चलते वहां पर काफी अफरा-तफरी मची हुई है। घायलों को मदद पहुंचाने के लिए अधिकारी जुट रहे हैं। वीडियो में एंबुलेंस और सायरन की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

    यह भी पढ़े- बीजीपी ने महरौली में खेला पुराने चेहरे आरती सिंह पर दांव, क्या इस बार भी होगी आरती सिंह की नैया पार ? जाने किसे कान्हा से मिली टिकट

    गवर्नर ने कही यह बात

    इस्तांबुल के गवर्नर अली येरलीकाया ने ट्विटर पर बताया कि विस्फोट स्थानीय समयनुसार शाम चार बजकर 20 पर हुआ और घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कई जख्मी हुए हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने लोग हताहत हुए हैं। विस्फोट का कारण अभी साफ नहीं है। प्रसारक 'सीएनएन तुर्क' ने कहा कि 11 लोग जख्मी हुए हैं। एवेन्यू भीड़-भाड़ वाला मार्ग है जो स्थानीय लोगों और सैलानियों में लोकप्रिय है। यहां पर कई दुकानें और रेस्तरां हैं। तुर्की में 2015 से 2017 के बीच कई बार विस्फोट हुए थे जिनका संबंध इस्लामिक स्टेट और गैर कानूनी कुर्दिश समूहों से है। 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .



    .com/img/a/
    विज्ञापन 


    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad