• Breaking News

    मुजफ्फरपुर में हुआ भारी बबाल, बच्ची का शव मिलने के दूसरे दिन आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    मुजफ्फरपुर में हुआ भारी बबाल, बच्ची का शव मिलने के दूसरे दिन आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  उमाशंकर गिरी 

    मुजफ्फरपुर : में दो दिनों से घर से लेपता 4 वर्षीय राधिका का शव पानी भरे गड्ढे से मिलने से नाराज लोगों ने रविवार को अघोरिया बाजार चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशितों ने हत्या के बिंदु पर जांच कर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर बवाल काटा । आवगमन पूरी तरह बाधित रही। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस ने आक्रोशितों को समझाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित शांत नहीं हुए। पुलिस से भी आक्रोशितों ने बकझक शुरू कर दी. इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर डंडे भी बरसाए। मामला बिगड़ता देख कई थाने की पुलिस पहुंची। आक्रोशितों को समझाने की कोशिश की और जाम हटाने को कहा। लेकिन बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम हटवाया। 

    यह भी पढ़े- पलवल बागपुर माला सिंह फार्म के सरपंच रघुविन्द्र सिंह ने मनरेगा फर्जी जॉब कार्ड बनाकर सरकार को लाखों का चुना लगाया

    बवाल की सूचना थाना प्रभारी ने एसएसपी जयंत कांत को दी। एसएसपी ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला और घटना स्थल की जांच की। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। 

    यह भी पढ़े- दिल्ली एमसीडी चुनाव के बिच बढ़ सकती है आप पार्टी की मुश्किल ,आप विधायक अमानतुल्लाह खान को हो सकती है उम्र कैद ?

    बता दें कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी 4 वर्षीय राधिका छठ पूजा में अपने मां बाप के साथ सदपुरा स्थित नूनफर टोला ननिहाल आई थी। 3 दिन पहले वह अपने घर से कुरकुरे खरीदने के लिए बाजार निकली थी. जिसके बाद से वह गायब हो गई. शनिवार को सदपुरा के जकारिया कॉलोनी के पास पानी भरे गड्ढे से बच्ची का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि महिला ने स्वीकार किया है कि वह बच्ची को अपने साथ ले गई थी। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चला स्का है।

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad