• Breaking News

    आज से दिल्ली में नहीं चलेगे BS-III और BS-IV वाहन ,दिल्ली की वायु गुणवता बहुत ही खराब

      

    आज से दिल्ली में नहीं चलेगे BS-III और BS-IV वाहन ,दिल्ली की वायु गुणवता बहुत ही खराब


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / काजल कुमारी 

    नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण के कारण बीएस-3 पेट्रोल (BS-III Petrol) और बीएस-4 डीजल कार (BS-IV Diesel) वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध आज यानी मंगलवार से शुक्रवार तक लागू रहेगा। दिल्ली सरकार ने ये फैसला हवा की बिगड़ती गुणवत्ता को लेकर लिया है।

    यह भी पढ़े-

    महिला-पुरुषों के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश ने कही आपत्तिजनक बातें, बीजेपी

    महिला-पुरुषों के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश ने कही आपत्तिजनक बातें, बीजेपी



    सीएक्यूएम ने दिल्ली की बिगड़ती हवा की गुणवत्ता पर सोमवार को बैठक की थी, जिसमें बताया गया कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है। CAQM ने कहा कि शांत हवा और कम तापमान की वजह से हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। जिसे ठीक करने के लिए प्रदूषण रोकने से संबंधित उपाय लागू करने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    जानिए बिहारमें ग्राम कहचरी के क्या हैं अधिकार, किन मामलों में हो सकती है सुनवाई



    हवा की गुणवत्ता सुधरी तो हटेंगे प्रतिबंध

    सीएक्यूएम ने कहा कि मंगलवार से वाहनों पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। पर्यावरण विभाग के साथ स्थिति पर नजर बनी हुई है। अभी के लिए यही प्रतिबंध लागू रहेंगे। अगर हवा की गुणवत्ता (AQI) में सुधार हुआ तो वाहनों पर लगे प्रतिबंध को हटाया जा सकता है। बता दें कि आज शाम चार बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 434 पर था। रविवार को 371 एक्यूआई था, जो बेहद खराब की श्रेणी में था।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    ठंड के मामले में बिहार से पिछड़ा शिमला, सीतामढ़ी समेत 19 जिलों में दो दिन से कोल्ड डे अलर्ट



    यह भी देखे-




    छह जनवरी ये प्रतिबंध हुए थे लागू

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम, CAQM) ने दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर शुक्रवार (6 जनवरी) को आपात बैठक की थी। इसमें कहा गया कि अभी अगले कई दिन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ''गंभीर'' या ''बेहद खराब'' श्रेणी में रह सकती है। इसीलिए आयोग की उप समिति ने दिल्ली एनसीआर में ग्रेप के तीसरे चरण के तहत नौ सूत्री एक्शन प्लान को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।


    यह भी पढ़े-




    इसके तहत दिल्ली एनसीआर में निर्माण कार्य, तोड़फोड़, ईंट भट्टे और हाट मिक्स प्लांट के संचालन पर रोक लगा दी गई है। मालूम हो कि अभी दो दिन पहले ही यह रोक हटाई गई थी।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    सीतामढ़ी में 3 दिन से लापता व्यक्ति का सिर कटा शव मिला, परिजनों ने पैसों के लेन-देन में जताई हत्या की आशंका


    AQI से वायु प्रदूषण का चलता है पता

    वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) एक नंबर होता है, जिसके जरिए हवा की गुणवत्ता को आंका जाता है। इससे वायु में मौजूद प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है। एक्यूआई की रीडिंग के आधार पर हवा की गुणवत्ता को छह कैटेगरी में बांटा गया है। शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब, और 401 और 500 के बीच AQI को गंभीर माना जाता है।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad