• Breaking News

    बिहार से लेकर दिल्ली तक कहर बरपा रही ठंड, ठिठुरन से लोग परेशान, अब बारिश बढ़ाएगी टेंशन


    बिहार से लेकर दिल्ली तक कहर बरपा रही ठंड, ठिठुरन से लोग परेशान, अब बारिश बढ़ाएगी टेंशन
    तस्वीर वी न्यूज 24 


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  / आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली:  दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में लोग कड़ाके की ठंड से परेशान हैं। शीतलहर के साथ ही घना कोहरा लोगों पर कहर बरपा रहा है। देश के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। विभाग ने ये भी बताया है कि 10 जनवरी की सुबह अलग-अलग इलाकों में विजिबिलिटी कितनी रही।


    इन इलाकों में शून्य रही विजिबिलिटी

    आगरा और बठिंडा में मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे विजिबिलिटी शून्य रही। जम्मू, गंगानगर, चंडीगढ़, अंबाला, पटियाला, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोरखपुर और भागलपुर में 25 मीटर दर्ज की गई। हिसार, पालम, बहराइच, गया और पूर्णिया में विजिबिलिटी 50 मीटर रही। 10 जनवरी की सुबह दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और बिहार के कुछ हिस्सों में घना और बहुत घना कोहरे की परत थी। घना कोहरा को देखते हुए वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/



    राजधानी दिल्ली में नहीं है महिला सुरक्षित ,बदमाशो ने महिला कैब चालक को बोतल मारकर किया जख्मी


    जम्मू, पंतनगर, पटियाला, अमृतसर, लुधियाना, भिवानी, करनाल, पालम, बरेली, बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, गया और भागलपुर में सुबह साढ़े 8 बजे विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रही।


    ट्रेनों पर कोहरे का असर

    उत्तर भारत में कोहरे के चलते कई ट्रेनें देर से चल रही हैं। देरी से चलने वाली ट्रेनों की लिस्ट जारी की गई है।दिल्ली में कोहरे और ठंड के कारण कुछ उड़ानें (दिल्ली-काठमांडू, दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-शिमला, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-चंडीगढ़-कुल्लू) लेट हुई हैं।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    आज से दिल्ली में नहीं चलेगे BS-III और BS-IV वाहन ,दिल्ली की वायु गुणवता बहुत ही खराब


    कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग ने यूपी, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। दो-तीन दिन बाद कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है।


    ठंड से राहत मिलने की उम्मीद

    मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। पूर्वानुमान विशेषज्ञों के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी की रात से आएगा, जिसके बाद मौसम बदलेगा। 11 से 13 जनवरी के बीच हवा की दिशा बदलेगी तो ठिठुरन भरी ठंड से भी थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट और राजस्थान, बिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    महिला-पुरुषों के बीच शारीरिक संबंध बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश ने कही आपत्तिजनक बातें, बीजेपी


    मौसम विभाग की सलाह

    विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक कोहरे के कारण अस्थमा ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोगों में घरघराहट, खांसी और सांस की तकलीफ हो सकती है। इससे आंखों में जलन या संक्रमण भी हो सकता है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को पानी और दवा जैसी जरूरी चीजें अपने साथ रखनी चाहिए।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    ठंड के मामले में बिहार से पिछड़ा शिमला, सीतामढ़ी समेत 19 जिलों में दो दिन से कोल्ड डे अलर्ट



    यह भी देखे-



    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad