• Breaking News

    74 वां गणतंत्र दिवस परेड में पहलीबार अग्निवीर के साथ मिस्र की सैन्य दस्ता भी करेंगे कर्तव्य पथ पर मार्च

     
    74 वां गणतंत्र दिवस परेड में पहलीबार अग्निवीर के साथ मिस्र की सैन्य दस्ता भी करेंगे कर्तव्य पथ पर मार्च

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  आरती गुप्ता 

    NEW DELHI: आज भारत अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू कर्तव्य पथ पर झंडा फहराएगी । इसके बाद भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा इसमें विभिन्न क्षेत्र में हुई देश की प्रगति की झलक देखने को मिलेगी । देश में निर्मित रक्षा सामग्री को विशेष तौर पर प्रदर्शित किया जा रहा है । मिस्र के राष्ट्रपति महामहिम अब्देल फतह अल सिसी परेड के मुख्य अतिथि होंगे परेड के मार्चिंग दस्ते में अग्निवीर भी शामिल होंगे रक्षा मंत्रालय के मुताबिक गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10:30 बजे शुरू होगी इसमें देश के सामने कौशल और सांस्कृतिक विविधता का एक अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा यह परेड देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं नारी शक्ति और नए भारत के उद्धव को दर्शाएगी ।

    ये भी पढ़े-




    परेड समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय समर स्मारक का दौरा करने के साथ होगी। वह पुष्पांजलि अर्पित करेंगे वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे । इसके बाद प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर आएंगे । परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएगा और उसके बाद इक्कीस तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा इक्कीस तोपों की सलामी 105mm की भारतीय फील्ड गन के साथ दी जाएगी । यह विंटेज 25 पाउडर की जगह लेगी,जो रक्षा में बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाती है । 105 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार  mi-17 1वी/वी5 हेलिकॉप्टर कर्तव्य पथ पर उपस्थिति दर्शको के ऊपर पुष्प वर्षा करेंगे ।



    पैरेट की शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा सलामी लेने के बाद होगी । परेड की कमान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ अति विशिष्ट सेवा मंडल दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी के हाथों में होगी।दिल्ली  क्षेत्र मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अवनीश कुमार परेड उप  कमांडर होंगे ।

    सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के गौरवशाली विजेता भी इस गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे इनमें परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेता शामिल है परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर ऑलरेडी कैप्टन बाना सिंह 8 जम्मू एवं कश्मीर लाइट इन्फेंट्री सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर ऑलरेडी कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव 18 ग्रेनेडियर्स सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर संजय कुमार 13 जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स और अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल सीए पीठावाला सेवानिवृत्त कर्नल डी श्री राम कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल जसराम सिंह सेवानिवृत्त जीप परेड कमांडर का अनुसरण करेंगे ।

    यह भी देखे -

    पहली बार कर्तव्य पथ पर मिस्र की सैन्य दस्ता मार्च करेगी ।जिसमे कर्नल महमूद मोहम्मद अब्दुल फतह अल खरासवी के नेतृत्व में मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बेड और सैन्य दस्ता भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगा। इस दस्ते में मिस्र के सशस्त्र बलों के मुख्य शाखाओं के प्रतिनिधित्व करने वाले 144 सैनिक शामिल होंगे।
    • वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

      .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

      Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad