• Breaking News

    KKR vs CSK: कोलकाता ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया, 11 साल बाद कोलकाता ने फतह किया चेपॉक का किला


    KKR vs CSK: कोलकाता ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया, 11 साल बाद कोलकाता ने फतह किया चेपॉक का किला


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / कविता चौधरी 

    नई दिल्ली,  रिंकू सिंह (54) और नितीश राणा (57 नाबाद) के अर्धशतक की बदौलत कोलकाता ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। इस जीत से कोलकाता ने प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखा है। साथ ही 2012 के बाद कोलकाता ने चेपॉक किला फतह किया है। वहीं, चेन्नई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आखिरी मैच जीतना होगा और अन्य टीमों के मैच पर निर्भर होना होगा।


    यह भी पढ़े-

    Bhagalpur News : भागलपुर बांका में एक चिंगारी ने पूरे गांव को जला दिया ,गांव में लगी आग का वीडियो  वायरल

    Bhagalpur News : भागलपुर बांका में एक चिंगारी ने पूरे गांव को जला दिया ,गांव में लगी आग का वीडियो वायरल


    बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 61वां मुकाबला खेला गया। चेन्नई ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 144 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    असम के सीएम हिमंत बिस्वा करीमनगर में असदुद्दीन ओवैसी को ललकारते हुए कहा मैंने इस साल 300 मदरसे बंद किए है.अभी और करुंगा


    केकेआर की शुरुआत हुई थी खराब

    लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज (1) आउट हो गए। तीसरे ही ओवर में वेंकटेश (9) का विकेट गिरा। पांचवें ओवर में केकेआर ने जेसन रॉय (12) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद रिंकू सिंह और राणा के बीच 99 रन की साझेदारी ने टीम को जीत की राह दिखा दी। राणा ने नाबाद 57 रन बनाए। रिंकू सिंह ने 54 रन बनाए। दीपक चाहर ने तीन विकेट चटकाए।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Delhi News :- ड्रग्स माफिया पर दिल्ली पुइल्स का बड़ा प्रहार , 100 जगहों की रेड में 31 लोग गिरफ्तार


    शिवम दुबे ने बनाए 48 रन

    इससे पहले एक धीमी विकेट पर हमेशा की तरह ऋतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉनवे ने अच्‍छी शुरुआत की। पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। कॉनवे 30 रन बनाकर आउट हुए। गायकवाड़ ने 17 रन का योगदान दिया। चेन्नई के स्‍टार तो शिवम दुबे रहे, जिन्‍होंने 34 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए। जडेजा ने 20 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी की बात करें तो चक्रवर्ती और सुनील नारायण ने दो-दो विकेट चटकाए। विभव अरोड़ा और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad