• Breaking News

    बिहार में बरकरार है बाहुबली का दबदबा ,उपचुनाव में जीती बाहुबली की पत्नी



    बिहार में बरकरार है बाहुबली का दबदबा ,उपचुनाव में जीती बाहुबली की पत्नी

    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90

    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital»रिपोर्टिंग सूत्र  ललित भगत 

    पटना: बिहार उपचुनाव  का रण समाप्त हुआ और परिणाम भी अब सामने आ चुके हैं. मोकामा की सीट फिर एकबार राजद के ही पास रह गयी. बाहुबली नेता अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद अब उनकी पत्नी नीलम देवी यहां से चुनाव जीतकर विधायक बन गयी हैं. भाजपा की सोनम देवी को उन्होंने सीधी टक्कर में पटखनी दी.


    यह भी पढ़े-आजादी के 75 साल बाद भी पलवल जिले के बागपुर माला सिंह फार्म के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित .


    राजद की नीलम देवी मोकामा से जीतीं

    मोकामा उपचुनाव में राजद की नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16,741 वोटों से हराया. नीलम देवी पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी हैं और इसबार महागठबंधन की ओर से उम्मीदवार बनायी गयी थीं. मोकामा का परिणाम सामने आया तो लोगों ने इसे अनंत सिंह की जीत माना.


    यह भी पढ़े- पलवल बागपुर माला सिंह फार्म के सरपंच रघुविन्द्र सिंह ने मनरेगा फर्जी जॉब कार्ड बनाकर सरकार को लाखों का चुना लगाया


    बाहुबली अनंत सिंह का दबदबा बरकरार

    दरअसल, मोकामा की राजनीति में लंबे समय से बाहुबली अनंत सिंह के नाम का सिक्का चला है. अपने समर्थकों के बीच उनकी छवि रॉबिनहुड वाली है. मोकामा की राजनीति कुछ ऐसी है कि यहां लंबे अरसे से बाहुबलियों का ही दबदबा रहा है.


    यह भी पढ़े- दिल्ली एमसीडी चुनाव के बिच बढ़ सकती है आप पार्टी की मुश्किल ,आप विधायक अमानतुल्लाह खान को हो सकती है उम्र कैद ?


    मोकामा में बाहुबलियों की बल्ले-बल्ले

    मोकामा की राजनीति में पिछले 30 सालों से बाहुबलियों का ही कब्जा रहा है. अनंत सिंह यहां से 2005 से ही लगातार चुनाव जीतते रहे. उन्होंने जब जिस दल का हाथ पकड़ा, उसे जीत नसीब हुई. जब राजद और जदयू साथ हुए तो अनंत सिंह निर्दलीय मैदान में उतरे और जीत दर्ज की थी. अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह भी यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं.अनंत सिंह को आज भी लोग यहां छोटे सरकार के नाम से जानते हैं.


    मोकामा पर रहा इन बाहुबलियों का कब्जा...

    अनंत सिंह व दिलीप सिंह के अलावे बाहुबली सूरजभान सिंह ने भी मोकामा पर कभी राज किया. वहीं अभी के उपचुनाव में उनके करीबी रहे बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम सिंह को ही भाजपा ने टिकट थमाया था. इसबार मोकामा में भाजपा ने 27 साल बाद उम्मीदवार उतारा था लेकिन उसके बाद भी मोकामा में जीत का अंतर घटा और बीजेपी को 63,003 वोट मिले. इसमें बाहुबली सूरजभान सिंह के ताबड़तोड़ जनसंपर्क का भी असर दिखा. लेकिन मोकामा का 'अनंत किला' सियासी गलियारे में मजबूती से खड़ा है. 

    आप हमें से इस माध्यम से भी जुड़ सकते है 

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad