• Breaking News

    Delhi Sakshi Murder Case :- साक्षी हत्या कांड में लव जिहाद का एंगल ,साहिल के हाथ में कलावा क्यों ? भाजपा नेता ने उठाया सवाल

    Delhi Sakshi Murder Case :- साक्षी हत्या कांड में लव जिहाद का एंगल ,साहिल के हाथ में कलावा क्यों ? भाजपा नेता ने उठाया सवाल




    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / अमित मेहलावत  


    नई दिल्ली।  बाहरी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में हुई साक्षी की हत्या के बाद विभिन्न दलों के लोग उसके माता-पिता को सांत्वना देने उसके घर पहुंच रहे हैं। शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अक्ष्यक्ष विनोद सहरावत समेत आसपास के भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता साक्षी के माता-पिता से मिलकर उनका दुख साझा किया।


    यह भी पढ़े-

    माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं की बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, हादसे में 7 यात्रियों की मौत

    माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं की बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, हादसे में 7 यात्रियों की मौत




    शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा, "साहिल ने जघन्य अपराध किया है। यह लव जिहाद का मामला है। साहिल ने हाथ पर कलावा बांध रखा था, लेकिन साक्षी की हत्या करते समय कहा था कि वह पठान है, मुसलमान है। यह समाज के लिए खतरनाक है। इसे रोकना चाहिए।" चौधरी ने आगे कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि वह ऐसे लड़कों के झांसे में न आएं। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि यह लव जिहाद का मामला है।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Bihar News :- देश को बाबा के जरिए हिन्दू राष्ट्र बनाने की साजिश , मोदी सरकार की साजिश के खिलाफ महागठबंधन करेगा आंदोलन



    पहले साहिल खान ने खुद को हिंदू बताकर लड़की को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लिया। जब लड़की और लड़के के परिवार को पता चला कि लड़का गैर हिंदू परिवार से है, तो लड़की ने उससे बातचीत बंद कर दी। उसका नतीजा यह हुआ कि साक्षी को चाकू से गोदकर और पत्थरों से मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया।


    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Motihari News :- मोतिहारी जिले में पत्नी को साथ नहीं भेजने पर दामाद ने सास को गोली मारकर हत्या कर दी




    विहिप ने किशोरी की हत्या को बताया लव जिहाद

    विश्व हिंदू परिषद ने शाहबाद डेरी में साक्षी नामक किशोरी की हत्या को लव जिहाद बताया है। विहिप के सुखदेव नगर प्रखंड के सह-मंत्री कपिल कपूर ने बताया कि यह सीधा-सीधा लव जिहाद का मामला है। विहिप के वरिष्ठ साथियों के साथ मंगलवार को साक्षी के माता-पिता से मिलूंगा।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Jayngar News :- लदनियां पुलिस ने रामेश्वर सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाई, पत्नी ने मुखिया के प्रेम प्रसंग में करवा दी पति की हत्या




    लड़की की हत्या लव जिहाद का मामलाः वीरेंद्र सचदेवा

    दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उत्तरी दिल्ली में लड़की की हत्या पर दुख जताते हुए इसे लव जिहाद बताया है। उन्होंने कहा कि इस वारदात से स्पष्ट है कि दूसरे राज्यों के बाद अब दिल्ली में भी लव जिहाद के तहत हिंदू लड़कियों की हत्या होने लगी है। यह गंभीर चेतावनी है।


    उन्होंने कहा कि आस पड़ोस के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या आरोपित पिछले काफी समय से लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की के विरोध जताने पर उसने उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपित मुस्लिम है, लेकिन उसके हाथ में कलावा बंधा हुआ था, जिससे पता चलता है कि लव जिहाद गैंग का सदस्य है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस हत्या को कानून व्यवस्था से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वह मुस्लिम वोट बैंक के नाराज होने के कारण सच्चाई बोलने बच रहे हैं।


    सचदेवा ने कहा कि कुछ दिनों पहले जीबी पंत अस्पताल में भी एक हिंदू महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। उस मामले में भी आम आदमी पार्टी की सरकार व मुख्यमंत्री चुप थी। उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त करते हुए इस मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की।


    कपिल मिश्रा ने उठाया सवाल?

    भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया इस साहिल के हाथ में कलावा कैसे? ये लव जिहाद है। ये बेटियों के खिलाफ सुनियोजित हमला है। साहिल के मास्टर माइंड कौन है? 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad