• Breaking News

    माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं की बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, हादसे में 7 यात्रियों की मौत

    माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं की बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, हादसे में 7 यात्रियों की मौत


    We%2BNews%2B24%2BBanner%2B%2B728x90
    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
    .com/img/a/ .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/  .com/img/a/

    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / धर्मेन्द्र सिंह 

    जम्मू,। अमृतसर से कटरा जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हुई है। जम्मू डीसी ने घटना में मरने वालों की संख्या को संशोधन किया है। पहले जहां मृतकों की संख्या 10 बताई जा रही थी, वहीं अब इस हादसे में मरने वालों की संख्या 7 बताई जा रही है।


    यह भी पढ़े-

    Bihar News :- देश को बाबा के जरिए हिन्दू राष्ट्र बनाने की साजिश , मोदी सरकार की साजिश के खिलाफ महागठबंधन करेगा आंदोलन

    Bihar News :- देश को बाबा के जरिए हिन्दू राष्ट्र बनाने की साजिश , मोदी सरकार की साजिश के खिलाफ महागठबंधन करेगा आंदोलन


    जम्मू डीसी ने कहा कि अमृतसर से कटरा जा रही एक बस खाई में गिर गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। जबकि 12 अन्य घायलों का स्थानीय पीएचसी में इलाज किया जा रहा है।बता दें कि पंजाब के अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटडा के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस झज्जर कोटली इलाके में एक पुल से नीचे गिर गई। पुल से खाई करीब 50 फीट गहरी बताई जा रही है। जिला आयुक्त जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि इस हादसे में 7 यात्रियों की मृत्यु हुई है।

    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Motihari News :- मोतिहारी जिले में पत्नी को साथ नहीं भेजने पर दामाद ने सास को गोली मारकर हत्या कर दी


    जबकि चार गंभीर रूप से घायल है। उन्होंने बताया कि बस में सवार 12 यात्रियों को स्थानीय प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल यात्री जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजे गए हैं। बता दें कि इससे पहले बीते सोमवार को रियासी जिले के कटरा के मूरी इलाके में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोग घायल हो गए थे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया।




    यह भी पढ़े-

    .com/img/a/

    Jayngar News :- लदनियां पुलिस ने रामेश्वर सिंह की हत्या की गुत्थी सुलझाई, पत्नी ने मुखिया के प्रेम प्रसंग में करवा दी पति की हत्या


    बस में बिहार के लोग थे सवार

    अशोक चौधरी, सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ ने बताया कि सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां मौजूद हैं। एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शवों को भी अस्पताल ले जाया गया है। यहां यह देखने के लिए क्रेन लाई जा रही है कि कहीं कोई बस के नीचे तो नहीं फंसा है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से आ रही थी और उसमें बिहार के लोग सवार थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंचे। 

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header%2BAidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें .

     

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad